युवा समाज सेवा संगठन (YSS India) एक सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित संगठन है, जिसका उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा, नेतृत्व विकास और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ना है।
YSS India (युवा समाज सेवा संगठन) एक गैर-राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन है, जो देश के युवाओं को समाज के सकारात्मक परिवर्तन हेतु प्रेरित करता है। हमारा उद्देश्य शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना, सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना तथा सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
देश के प्रत्येक जिले एवं गाँव तक समाज सेवा की भावना पहुँचाना तथा एक ऐसे युवा नेटवर्क का निर्माण करना जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य करे।
निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना।
युवाओं में नेतृत्व एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना।
देश के विकास एवं सामाजिक उत्थान में योगदान देना।
एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करना।